– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
शनिवार दोपहर को हुई बादलों की तेज गर्जना के साथ नगर की सुदामापुरी में मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ और परिवार बाल-बाल बच गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के रहवासी भी सहम गए। बिजली गिरने से मकान की छत पर रखी हुई टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं छत में भी छेद हो गया।
छत मे हुआ छेद..
वही घर में लगा इलेक्ट्रॉनिक जैसे पंखा, टीवी, फ्रिज आदि सामान खराब हो गया, तो वही आसपास के घरों में भी लगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गया, तो कई घंटे विधुत आपूर्ति भी वाधित रही।
घटना शनिवार को दोपहर 3:45 बजे के लगभग की है। शनिवार दोपहर को अचानक ही बादलों की तेज गर्जना के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ। लगभग 01 घंटे से भी अधिक समय तक बरसात होती रही। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी और नगर के सुदामापुरी स्थित मनोहर लाल, संतोष खंडेलवाल के मकान पर आकर गिर गई। दो मंजिला इस मकान में उस समय ऊपरी हिस्से में कोई मौजूद नही था। बरसात होने से सभी लोग नीचे के हिस्से में बैठे हुए थे। बिजली गिरने के बाद पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई और छत में भी एक छेद हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी की टंकी पर बिजली गिरने से मौजूद पानी में बिजली जाकर समा गई। जिससे बड़ी घटना होते-होते बच गई।
सीहोर के चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में मेला शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से प्रशासन के पुख्ता इंतजाम…
सीहोर– हर साल की तरह इस साल भी सीहोर के चिंतामन सिद्ध गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं का आना निरंतर बना हुआ है, श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। पुलिस द्वारा पार्किंग से लेकर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है नगर पालिका द्वारा पेयजल साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

