कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा, देखी मतदान की कार्यवाही…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
कलेक्टर ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के दिए निर्देश नगर पालिका सीहोर के वार्ड क्रमांक 30 रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के पार्षद पद के उप चुनाव के लिए आज सुबह 07 बजे से मतदान कार्यवाही शुरू हो गई। सुबह से ही मतदाताओं का मतदान करने के लिए आना सतत चल रहा है। इस वार्ड में तीन मतदान केंद्र केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिपाहीपुरा और मेवातीपुरा कस्बा में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कार्यवाही का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आए मतदाताओं से चर्चा भी की। उन्होंने मतदान सम्पन्न कराने वाले मतदान दलों के अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्थित ढंग से मतदान की कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीठासीन अधिकारी तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सहित उपस्थित अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस वार्ड के पार्षद पद के लिए 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड में कुल 2644 मतदाता हैं जिनमें 1280 पुरूष और 1364 महिला मतदाता शामिल हैं। जिसमें मतदान केंद्र क्रमांक 91 पर कुल 1064 मतदाता हैं, जिसमें 514 पुरुष तथा 551 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार केंद्र क्रमांक 92 पर कुल 731 मतदाता हैं, जिसमें 355 पुरुष एवं 376 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार केंद्र क्रमांक 93 पर कुल 848 मतदाता हैं, जिसमें 411 पुरुष एवं 437 महिला मतदाता हैं। इस दौरान एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!