भैरुंदा बीईओ को सौपा ज्ञापन-
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। और विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है तो वही अतिथि शिक्षक भी विषयवार लिए जा रहे हैं। जिससे की बच्चो को विषय को समझने मे कोई कठिनाई ना हो, जिन शिक्षकों के हाथों में बच्चों का भविष्य है, लेकिन जो अंग्रेजी विषय से नियुक्ति प्राप्त की, ऐसे अंग्रेजी का अध्ययन कराने वाले शिक्षक को अंग्रेजी का ही ज्ञान नही है। यह हम नही कह रहे, खुद स्कूल के विद्यार्थी व पालक का कहना है।


मामला सीहोर जिले के भैरुंदा के समीप शासकीय हाई स्कूल बोरखेड़ी से सामने आया है। जहाॅ शिक्षक द्वारा जिस विषय से नियुक्ति ली गई, तो वही विगत माह पदोन्नती हुई है। वही विषय पढाने की बात को लेकर बच्चो की शिकायत पर पालक ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।

वही पालकों का कहना है कि शाला में पदस्थ शिक्षक अंग्रेजी विषय से नियुक्त है। वही अब शिक्षक को अंग्रेजी पढ़ने पर छात्रों द्वारा प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे है। जिसको लेकर पालक द्वारा संकुल केंद्र व विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए, उक्त शिक्षक को हटाने की बात की गई है।
सर के अध्यापन से विद्यार्थी नही सन्तुष्ट- अभिभावक
पालकों का कहना है कि शासकीय हाई स्कूल बोरखेड़ी में पदस्थ शिक्षक के अध्यापन कार्य से बच्चे संतुष्ट नही है और बच्चो के द्वारा बार-बार पढ़ाई संबंधित शिकायत प्राप्त हो रही हैं। बच्चों ने हमें बताया कि शिक्षक द्वारा हमें अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाता हैं, जो कि हमकों समझ नही आ रहा है।
यह कैसे रैवेया विद्यार्थी के साथ किया जाता, अपशब्दों का उपयोग-
सर से विषय को लेकर सवाल पुछने पर वह हमे मारना, धमकाना और अपशब्दों का उपयोग कराना जैसे व्यवहार करते हैं। जिससे हमारा पढ़ाई में मन नहीं लगता एवं अंग्रेजी विषय में हम कमजोर हो रहे हैं। वही पालको की मांग है कि शिक्षक को हाईस्कूल बोरखेड़ी से हटाया जाऐ एवं किसी योग्य शिक्षक को स्कूल में पदस्थ किया जाए, जिससे हमारे बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधर सके और बच्चों का पढाई में मन लगे।
