जल निगम के अधिकारी पहुंचे ग्राम पंचायत लाड़कुई, सुनी समस्या, जलकर नियमित देने की अपील की…

उपभोक्ता की समस्या जानी, निदान करने का दिया अश्वासन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
जल निगम द्वारा मरदानपुर पेयजल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो मे पानी सप्लाई की जाती है। जिसको लेकर गुरूवार को जल निगम के अधिकारी ग्राम लाड़कुई पहुंचे ओर ग्राम मे पानी की टंकियो के बालमेंन द्वारा पानी की सप्लाई के बारे मे जानकारी ली तो वही ग्रामीण द्वारा की जा रही, लगातार शिकायत के बारे मे जाना, ओर समाधान की बात कही।

बता दे कि ग्राम पंचायत लाड़कुई मे नल-जल योजना के तहत 1200 नल कनेक्शन दिए गए है, इनमे कई कनेक्शन ऐसे है, जिनमे करीब 2 वर्षो से पानी नही आ रहा है, जिसको लेकर ग्रामीण द्वारा शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नही निकला। ग्राम के एक दिन छोड़कर दिए जा रहे पानी को लेकर भी शिकायत ग्रामीणो द्वारा भोपाल से आए जल निगम के अधिकारी हिमांशु चौहान, सुनील नागर से की गई।

वही ग्राम लाड़कुई में तीन टंकियां का निर्माण किया गया, जिसमें एक टंकी से लगभग 500 कनेक्शन जिसमे 13 सप्लाई दी जाती है, इसके लिए 2.50 केएल पानी दिया जाता है। वही शाम के समय भी 1.50 केएल पानी की अवश्यकता होती है, इसको लेकर भी एक राय होकर देने की बात कही। तो वहीं शेष दो टंकी में 300-400 के लगभग कनेक्शन है, जिसे प्रतिदिन ग्रामीणों को पानी सप्लाई किया जाता है, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तीन बालमेंन रखे गए है। जिनको पानी की सप्लाई के साथ राशि वसूलने का काम भी दिया गया है। लेकिन ग्रामीणों को ना तो समय पर पानी मिल रहा है और ना ही उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। लगभग 2 वर्ष से कई ग्रामीण है, जिन्हें नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

वही हिमांशु चौहान द्वारा भी वही आश्वासन दिया गया, जो पूर्व में आए, अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिए जाए रहे है, कि जल्द ही आपकी समस्या पर ध्यान देकर निदान किया जाएगा। वही ग्रामीणों द्वारा बालमेंन, सुपरवाइजर के साथ अन्य कर्मचारियों को लेकर की गई शिकायत के बारे में भी बताया गया।

नल-जल कर में की वृद्धि-

वहीं जहाॅ हिमांशु चौहान द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनी तो वही प्रशासन द्वारा की गई, कर में वृद्धि की जानकारी दी, जहां पूर्व में प्रति हजार लीटर 3.25 रूपए के करीब जलकर लिया जाता था, तो वही अब 6.50 रूपए के लगभग राशि को दोगुना कर दिया गया है। जिसके चलते अब पूर्व की अपेक्षा राशि की बढोत्तरी करने से नल-जल कर 100/- रूपए से बढाकर 200/- रूपए प्रतिमाह उपभोक्ता से जलकर के रूप में लिए जाएंगे, इस तरहा प्रतिमाह दिए जा रहे, बिल मे भी बढोत्तरी हो गई है, जिसे प्रतिदिन माह ग्रामीण से वसूलकर जल निगम मे जमा किए जाएगा।

वही जल निगम द्वारा प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी देने का प्रावधान है। निगम द्वारा एक परिवार में 06 सदस्य माने जाते है। इस हिसाब से लगभग एक कनेक्शन पर 350 लीटर पानी दिया जाता है, वही जल निगम का कहा हैकि हम पानी इन मात्र से भी अधिक दे रहे है। जिसके बाद भी ग्राम पंचायत समिति द्वारा जलकर की राशि समय पर जमा नही की जा रही है।

सोमवार से मिलेगा, पर्याप्त पानी-

गुरुवार को जल निगम के अधिकारी हिमांशु चौहान ने बताया कि सोमवार से सभी 90 ग्रामो को प्रतिदिन पानी मिलने लगेगा, उन्होने कहा कि रविवार तक ट्रांसफार्मर को सुधारकर लगा दिया जाएगा, जिसके बाद पानी पर्याप्त व समय पर मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!