चोरी किये सामान के साथ पिकअप वाहन, डेम की प्लेट, कम्प्रेशर मशीन सहित अन्य कीमती सामान जब्त…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा जिले में हो रही चोरी को रोकने एवं चोरों को पकड़ने हेतु दिए गए निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग, एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह गोड़ के नेतृत्व में तीन गठित कार्यवाही करते हुए चोरी का माल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वही घटना में उपयोग किया गया वाहनों को जप्त किया गया।
फरियादी उप यंत्री शांतनु पिता ओमपाल सिंह जल संसाधन कार्यालय भैरूंदा ने थाना गोपालपुर पर रिपोर्ट किया कि पांडागांव एव महागाव डैम के 32 लोहे के गेट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध चोरी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया वही अन्य मामलों में फरियादी रितेश मालवीय निवासी पांडागांव ने अपनी दुकान के सामने से कंप्रेसर मशीन के साथ लगने वाले इंजन वाटर पंप व हवा बनाने वाले पंप का चोरी होना बताया। वही फरियादी ओम प्रकाश पवार निवासी बचगाव ने अपने खेत से 05 एचपी की ओपन बल मोटर चोरी होना बताया, फरियादियों की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक चोरी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह गोड़ के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई वह अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी की मुख्य सूचना पर संदेह के आधार पर संदेह ही हो सवारी कैसे पूछताछ करते पांच आरोपियों में महिलाओं पांडा गांव से स्टाफ डैम के लोहे के गेट अपने नए पिकअप वाहन का उपयोग कर चोरी करना स्वीकार किया चोरी गए लोहे के गेट व पिकअप वाहन जप्त किए गए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक आरोपी ने अपने गाने साथी के साथ मिलकर पांडा गांव से कंप्रेसर मशीन के साथ लगने वाले अन्य सामान इंजन वाटर पंप वी हवा बनाने का पंप अपने तीन पहिया ऑटो का उपयोग चोरी करना बताया जिसे चोरी गया माल वी घटना में उपयोग किया गया ऑटो जप्त किया गया वह आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया वह दो अन्य आरोपियों से बच्चगांव में किस के खेत से ओपन बल मोटर चोरी करना बताया जो जप्त की गई वह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपी अमन के विरुद्ध थाना भैरूंदा में भी संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज है जहां समस्त आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया
गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम…
अपराध क्रमांक 171/24 के आरोपी
- अमान पिता रफीक शाह निवासी भैरूंदा
- गब्बर उर्फ अकील पिता अब्दुल जलील खान निवासी भैरूंदा
- समीर पिता इनाम खा निवासी भैरूंदा
- अफसर पिता उस्मान खा निवासी कलवाना रेहटी
- गोलू उर्फ नसीम पिता लतीफ खा निवासी मड़ियादो थाना भैरूंदा
अपराध क्रमांक171/24 के आरोपी…
- समीर पिता इनाम खा निवासी भैरूंदा
- इकबाल पिता वाहिद खा निवासी भैरूंदा
अपराध क्रमांक 172/24- के आरोपी…
- आकाश पिता बब्लू यादव निवासी सलामतपुर रायसेन
- कारण पिता कल्लू केवट निवासी लालघाटी भोपाल
सराहनीय योगदान….
थाना प्रभारी गोपालपुर निरीक्षक महेंद्र सिंह गौड़, उप निरीक्षक विजय यादव, मनोहर सिंह ठाकुर, संजय राजपूत विशाल सिंह तोमर आरक्षक प्रकाश नारे विकास सिंह तोमर राजेश मीणा रविंद्र मेहरा, विकाश चौरसिया सायबर सेल का विशेष योगदान रहा
सीहोर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…
जिले में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग के नेतृत्व में शगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च कोतवाली चौराहा से लाल मस्जिद, नमक चौराहा, पान चौराहा, बड़ा बाजार, मछली पुल, पुराना बस स्टैंड होते हुए कोतवाली चौराहे तक निकाला गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक माया सिंह, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहन मालवीय, सूबेदार ट्रैफिक ब्रजमोहन धाकड़ सहित लगभग 60 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

