कलेक्टर ने कहा प्रसाद की क्वालिटी की जाएगी मेंटेन, नहीं लगाया जाएगा लोगों…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
विगत दिनों बुधनी के देवीधाम सलकनपुर में लड्डू के प्रसाद को लेकर विवाद गर्मा गया था। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय द्वारा एक आवेदन सीहोर कलेक्टर को देकर मंदिर प्रांगण में लगाए प्रसाद के काउंटर को हटाने के साथ प्रसाद के कवर पर मंदिर ट्रस्ट का लोगो भी हटाने की बात सामने आई थी।





वही लड्डू विवाद मामले में सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्व सहायता समूह एवं मंदिर ट्रस्ट की आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया है, स्व-सहायता समूह मंदिर ट्रस्ट का लोगो लगाकर प्रसाद का विक्रय कर रहे थे, परंतु आपसी सहमति के बाद मंदिर का लोगो नहीं लगाया जाएगा एवं प्रसाद की क्वालिटी भी मेंटेन की जाएगी।
प्रवीण सिंह, कलेक्टर सीहोर
