– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा जिले चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को पकडने हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपुर के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी का माल बरामद कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व घटना में उपयोग की गई मोटर सायकल भी जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
फरियादी गंभीर पिता बलराम जाट उम्र 37 साल निवासी सीगांव ने थाना गोपालपुर पर रिपोर्ट किया कि उसके इटारसी रोड़ स्थित खेत के कुएँ से CRI कंपनी की ओपन वेल मोटर 7.5 एचपी की मोटर को कोई अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुध्द चोरी की धाराओ में मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।
पुलिस द्वारा कार्यवाही- थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी धरपकड हेतु पुलिस टीम गठित की गयी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो की तलाश शुरु की गई व मुखबिर लगाये गये एवं सीसीटीव्ही व तकनीकी सहायता ली गई। मुखबिर सूचना पर संदेह के आधार पर मनीष पिता ग्यारसीराम उईके जाति गोंड उम्र 21 साल निवासी किशनपुर हाल सीगाँव, राजेन्द्र उर्फ राज पिता जयनारायण उईके उम्र 20 साल निवासी किशनपुर हाल सीगाँव, मनोज उर्फ अनुज पिता मोहन धुर्वे जाति गोंड उम्र 20 साल निवासी जाति गोंड किशनपुर हाल डोभा, लोकेश पिता रामरज सरयाम जाति गोंड उम्र 22 साल निवासी किशनपुर हाल डोभा से पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपीगण से चोरी गयी CRI कंपनी की 7.5 एचपी की ओपन वेल मोटर व घटना में प्रयुक्त एक पेशन मोटर सायकल को जप्त किया व सभी आरोपीगयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपीयो को जेल भेज दिया गया।
नाम आरोपीगणः–
1. मनीष पिता ग्यारसीराम उईके जाति गोंड उम्र 21 साल निवासी किशनपुर हाल सीगाँव
2. राजेन्द्र उर्फ राज पिता जयनाराय उईके उम्र 20 साल निवासी किशनपुर हाल सीगाँव,
3. मनोज उर्फ अनुज पिता मोहन धुर्वे जाति गोंड उम्र 20 साल निवासी जाति गोंड किशनपुर हाल डोभा,
4. लोकेश पिता रामरज सरयाम जाति गोंड उम्र 22 साल निवासी किशनपुर हाल डोभा,
सहरानीय योगदान:- थाना प्रभारी गोपालपुर निरी. महेन्द्र सिंह गौड़, सउनि विजय यादव, आर. संजय राजपुत, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. प्रकाश नरें, आर. विकास सिंह तोमर, आर. रविन्द्र मैहर का सराहनीय योगदान रहा है।
नाबालिक बालिका को रेहटी पुलिस ने किया दस्तयाब…
आरोपियों को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय ने भेजा जेल…

एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी निवासी कोसमी थाना रेहटी जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18/09/24 को उसकी नाबालिक लडकी उम्र 16 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रेहटी मे अपराध क्रमांक 453/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा कार्यवाही- थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम की गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान नाबालिक बालिका को माना बुदनी पुल के पास से आरोपी मनीष अहिरवार एवं सह आरोपी सोहन धुर्वे के कब्जे से दस्तयाब किया गया। मामले में धारा 137(2), 87, 64(2), 3(5) बीएनएस 5/6 पास्को एक्ट में आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय बुदनी पेश किया गया, माननीय न्यायालय ने आरोपियों जेल भेजा गया।
आरोपी-
1. मनीष पिता स्व. राजू अहिरवार उम्र 19 साल
2. सोहन पिता राकेश धुर्वे उम्र 19 साल
निवासीगण वार्ड नं.13 माना बुदनी थाना बुदनी
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी उनि नन्दराम अहिरवार, आर राहुल, मआर. मनीषा वर्मा, मआर संध्या की सराहनीय भूमिका रही ।
