भाजपा ने शिवराज की सीट पर उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, रमाकांत भार्गव लडेंगे उपचुनाव…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने बुदनी विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, इस संबंध में पार्टी ने एक सूची जारी की, जिससे प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। दरअसल 13 नवंबर को उपचुनाव होने के चलते बुदनी विधानसभा से रमाकांत भार्गव के नाम को भाजपा ने फाइनल किया है।

बुधनी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर रमाकांत भार्गव ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार किया व्यक्त…

13 नवंबर को होंगे चुनाव-

गौरतलब है कि बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने है। उम्मीदवारों की नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर शुक्रवार निर्धारित है। 28 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक है। वहीं, 13 को चुनाव और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव के लिए 363 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

02 लाख से ज्यादा मतदाता-

बुधनी विधानसभा में कुल 2,76,397 मतदाता हैं। जिनमें 1,43,111 पुरुष मतदाता, 1,33,280 महिला मतदाता और 6 अन्य मतदाता है। वहीं, 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 45 सेक्टर ऑफिसर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस और 5 फ्लाइंग स्कवॉड दल बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!