पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रेहटी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन ग्रामो मे आम सभा को किया संबोधित…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर जहां कांग्रेस – बीजेपी आमने-सामने है, तो वही प्रचार प्रसार का दौर भी जारी है, इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का बाज़ार भी गरम है।
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुदनी विधानसभा के रेहटी क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क किया, तो वही आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बुधनी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल, इछावर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
जीतू पटवारी ने लगाई चौपाल
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिर-परिचित अंदाज में सभा को संबोधित किया, तो वही आमजन से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील की।
जीतू पटवारी…
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया, वही ग्राम चारूवा में जीतू पटवारी पहुंचे और आमजन से मुलाकात की। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया है। जिससे उसे शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
जीवित को किया मृत घोषित, नही मिल रहा योजनाओ का लाभ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से कि शिकायत…
जीतू पटवारी चौपाल लगाकर ग्रामीणजन की समस्या सुन रहे थे कि इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया है। जिससे उसे शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
वही बुदनी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथरौटा के ग्रामीण मूलचंद्र निवासी चारूवा का कहना है कि मैं पैर से विकलांग हूं, ओर ना राशन मिल रहा है और ना ही आवास की सुविधा, वही जब भी ग्राम पंचायत में पहुंचता है तो सचिव द्वारा उसे बोल दिया जाता है कि कागज़ मे तुम मृत हो, जिसकी शिकायत उक्त व्यक्ति द्वारा जीतू पटवारी से की गई। इस दौरान जीतू पटवारी द्वारा पंचायत सचिव को कॉल कर जानकारी चाही गई। जिस पर सचिव द्वारा सभी बातों को नकारते हुए योजना का लाभ देने की बात कही।
वही देखा जाए तो जहां सरकार एक और गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन योजनाओ का सुचारू रूप से क्रियान्वयन नहीं होने से गरीबों को लाभ नहीं मिल रहा है और वह अपनी शिकायत को लेकर दर-दर भटक रहा है।
शराब पीने से बर्बाद हो रहे परिवार, पीसीसी चीफ के सामने रोते हुए महिला ने लगाई गुहार, शराब बंद करवा दो…
वही ग्रामीणों से मिलने के बाद जब पटवारी अपनी गाड़ी में बैठने वाले थे,कि उसी दौरान गांव की एक महिला रोती-बिलखती हुई पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के पास आई और बोलने लगी कि गांव में कच्ची-पक्की शराब बहुत बिक रही है, हमारे बच्चे शराब के नशे में धूत होकर पड़े रहते हैं, शराब बंद करवा दो।
वही जीतू पटवारी ने कहा कि नर्मदे नदी के किनारे महज 100-200मीटर दूरी पर शराब बिक रही है, वही पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहान यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई कि मुख्यमंत्री जी इन माता-बहनों के परिवार वालों को बचा लो, आपने शराब बंदी की नर्मदा किनारे तो शराब नही बिकेगी, यह दुकानों पर अवैध शराब बिक रही है, इसे बंद कर दो नहीं तो इन माता- बहनोओ की बद्दुआ लगेगी।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
वहीं भाजपा नैत्री एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से सावल किया, तो उन्होने कहा कि ये भी कांग्रेस का यहा प्रापंच हो सकता है, वही कहा कि मिडिया के द्वारा मामला संज्ञान में आया है अगर कोई शिकायत आती है तो जरूर कार्यवाही की जाएगी।
कृष्णा गौर सीहोर जिला प्रभारी मंत्री
