– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भाजपा के द्वारा भी भैरुंदा क्षेत्र का परिसीमन करते हुए इसे चार मंडलों में विभक्त किया है। पहले भैरुंदा एक ही मंडल हुआ करता था और अब यहां पर चार मंडल अध्यक्ष के साथ महामंत्री व पार्टी के कई पदाधिकारी काम कर रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चयन सभी जगहों पर किया जाना है।
भैरुंदा मंडल के लिए भी लगभग आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दावेदारी की गई है। लाड़कुई मंडल के लिए भी आधा दर्जन के लगभग दावेदारों के नाम उभर कर सामने आए हैं। वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी मंडल के चुनाव हुए थे। 2022 में मंडल का गठन होना था लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते पार्टी के द्वारा इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 5 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भाजपा नए सिरे से मंडल का गठन करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंप रही है। लाड़कुई मंडल के लिए वर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित चार अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इसमें वह कार्यकर्ता शामिल है जो मंडल की कार्यकारिणी में पद पर बने हुए हैं। इन कार्यकर्ताओं के द्वारा लाविंग शुरू कर दी गई है। हालांकि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के स्पष्ट निर्देश है कि मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव की नौबत ना बने बल्कि आपसी सामंजस्य बना कर ही नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाए।
वर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित चार अन्य दावेदार-
15 दिसंबर तक लाड़कुई को भी भाजपा का नया मंडल अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नाम आगे बढ़ते हुए स्थानीय नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी रखी जा रही है।

मंडल अध्यक्ष के पद के लिए इस समय वर्तमान में मंडल महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की है। शर्मा का परिवार जन संघ के जमाने से पार्टी के प्रति समर्पित है। भादाकुई सहित आसपास के गांव में अच्छा जनाधार होने के चलते एक बार उनकी पत्नी जनपद पंचायत सदस्य के रूप में भी निर्वाचित हो चुकी है।

दूसरी और नयापुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश यादव भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। वर्तमान में वह लाड़कुई मंडल उपाध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। एक बार वह ग्राम पंचायत नयापुरा के सरपंच भी रह चुके हैं और आसपास के गांव में गहरी पैठ है।

एक और मंडल उपाध्यक्ष छिदगांव मौजी निवासी सुदामा मारवाड़ी ने भी इस पद के लिए अपनी इच्छा जताई है। बचपन से ही वह भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाते चले आ रहे हैं, और पार्टी के कई पदों पर रहे हैं। इनका पूरा परिवार बरसों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है और पार्टी की सेवा के लिए मारवाड़ी हमेशा समर्पित रहे हैं।

ग्राम रफीकगंज लोदड़ी निवासी हरिओम यादव भी मंडल अध्यक्ष पद के लिए रेस में शामिल हैं। इनकी माता श्रीमती लीलाबाई भी भैरुंदा मंडी अध्यक्ष पद व ग्राम पंचायत सरपंच का दायित्व भी संभाल चुकी है। इनके पिता श्रीराम यादव भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर नेता है। उनकी पत्नी श्रीमती क्षमा यादव भी ग्राम पंचायत रफीकगंज सरपंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी है। भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही पार्टी के हर कार्यक्रमों में यह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

वही वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर भी पुनः इस पद के लिए अपनी इच्छा जता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पार्टी द्वारा मुझे पुनः मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया जाता है तो मैं उसका निर्वाहन करूंगा। इसके उपरांत अगर पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी, मैं उसका निर्वहन करुंगा। पार्टी का निर्णय मेरे लिए सर्वमान्य होगा।
